जिएं सदा सुनियोजित जीवन

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं या बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो पहले पता लगाएं कि आपकी पिछली नौकरी में क्या बुराई है? स्पष्ट करें कि पिछली बार क्या हुआ था? दूसरों पर दोष न लगाएं। ऐसा न करने पर आप सही नौकरी तलाशने के उद्देश्य से भटक जाएंगे। अपने नए बॉस के सामने पिछले दफ्तर या बॉस की बुराइयां न करें।

किसी भी नौकरी के साक्षात्कार को मजाक में न लें। आपको अपने साक्षात्कार का पूर्वाभ्यास कर लेना चाहिए। अपने मित्र से कहें कि वह आपका इंटरव्यू ले, आपके बोलने के तरीके और उत्तर देने के ढंग की जांच करें। यदि आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आता तो धोखा देने की बजाय पूरी ईमानदारी से इस बारे में बता दें। वहां बैठे विशेषज्ञ आपको पूरी तरह परखने की क्षमता रखते हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान एक प्रतिभागी ने मुझे अपनी योग्यता व क्षमताओं के विषय में धोखा देने की कोशिश की लेकिन अगले ही प्रश्न में सारा राज खुल गया। उसने माना कि इस प्रश्न के उत्तर में उसने झूठ कहा था।

यदि आप बीमार या अस्वस्थ दिखते हैं तो आप अपनी आशावादी और प्रेरणादायक छवि नहीं बना सकते। आपको अपनी सेहत पर सबसे पहले ध्यान देना होगा, क्योंकि इसके बिना आप जीवन में कुछ नहीं पा सकते। चाहे आप पहले से ही मिली नौकरी में क्यों न हों, अपने काम से जुड़े लोगों के सम्पर्क में रहें और उनसे समय-समय पर मिलते-जुलते रहें।

अपने जीवन को पूरे सुनियोजित हिसाब से जिएं जिसमें आपके लिए और आपके व्यायाम के लिए भी समय हो। हर काम का पुरस्कार होता है। मेहनत करेंगे तो पदोन्नित मिलेगी, कसरत करेंगे तो आपकी सेहत ठीक रहेगी। विजेता बनना चाहते हैं तो इन नीतियों पर चलें।

यह एक अंत:निर्भर संसार है। कोई भी अपने आप सफल नहीं हो सकता। हम सब अपने विकास, पदोन्नति व प्रगति के लिए एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं। अगर किसी बॉस के लिए लोग काम न करें तो उसे बॉस कौन कहेगा? उसे अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए स्टाफ चाहिए। बच्चे माता-पिता पर आश्रित होते हैं और माता-पिता वृद्धावस्था में बच्चों पर आश्रित होते हैं। युवा नेताओं को वरिष्ठ नेताओं का सहारा मिलता है तो वरिष्ठ नेता वित्तीय मदद और वोटरों पर आश्रित होते हैं।

बेहतर होगा कि आप अपने सहायकों की एक सूची बना लें। आपको यह भी पता होना चाहिए कि कौन लोग आपको चोट पहुंचा सकते हैं। ये सूचियां बनाने के बाद उन लोगों से हमेशा के लिए पीछा छुड़ा लें जो आपको नीचे धकेलते हैं या तनाव में रखते हैं।

सहायक लोगों को अपने साथ लेकर चलें, ताकि वे आपकी सफलता में अपना योगदान दे सकें।

रॉव हावर्ड के अनुसार "हमेशा अपनी शक्ति उस ओर धकेलें, जिसकी शक्ति पर आप निर्भर करते हैं। यह शक्ति के लिए अधिक धन हो सकता है। यदि आप दूसरों को भी शक्ति के प्रभाव में लेकर ज्यादा काम करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं तो शक्ति बढ़ जाएगी और आपकी शक्ति का दायरा भी विस्तृत हो जाएगा, जो अकेले रहकर भी न हो पाता।"

कुछ दफ्तरों में काम करने वाले या नायक, स्पॉट लाइट पकड़ना पसंद नहीं करते यानी वे छोटा काम नहीं करना चाहते। इसके विपरीत कुछ लोग अपने बॉस की हरसंभव सहायता करने को तैयार रहते हैं। बॉस अपनी सफलता उन्हीं लोगों में बांटते हैं जो उनके सच्चे मददगार होते हैं।

यदि आप उनमें से हैं जो खिलाने वाले हाथ को ही काटते हैं तो आपको जल्द ही दूसरी नौकरी तलाशनी चाहिए। कुछ लोग अपने बॉस की कठिन समय में मदद नहीं करते। अपने बॉस को उनकी योग्यता या भरोसा नहीं दिलाते। ऐसे लोगों को अपने कठिन हालात में वित्तीय संकट झेलना पड़ता है या नौकरी छोड़नी पड़ सकती है।

वहीं दूसरी ओर अपने बॉस को प्रभाव में लेकर आप उन्हें प्रसन्न व संतुष्ट रख सकते हैं। वे भी आपको पदोन्नति, थोड़ी आजादी, दायित्व व अवसर देने में पीछे नहीं हटेंगे। कर्नाटक में 'यूथ सर्विस' में मैं डायरेक्टर पर था। वहां मेरी मंजुला नाम की सेक्रेटरी थी। वह सुबह पहले आती और सबसे आखिर में जाती थी। उसे किसी भी काम के लिए दोबार नहीं कहना पड़ता था। मुझे अफसोस था कि मैं अपने श्रेष्ठ कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं कर सकता था।

एक बार नियम पढ़ते समय मुझे पता चला कि स्टाफ के किसी सदस्य को ऑफिसर रैंक दिया जा सकता है। मैंने निश्चय कर लिया कि उसे एक अधिकारी बना दूंगा। मेरी अनुशंसा के बिना यह संभव नहीं था और मैंने यह काम बिना किसी हिचक के किया। अगर आप बॉस को थोड़ी मन की शांति और काम पूरा होने का भरोसा दिला सकते हैं तो वे आपके लिए कुछ न कुछ जरूर करेंगे।

किसी के लिए भी बुरा न बोलें, भगवान जाने कब, कौन, कहां काम आ जाए। अच्छे संबंध व गुडविल बनाने के लिए हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहें।

(लेखक सीबीआई के पूर्व निदेशक हैं। डायमंड पॉकेट बुक्स प्रा. लि., नई दिल्ली से प्रकाशित उनकी पुस्तक 'सफलता का जादू' से साभार)

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+