मायावती के अम्‍बेडकर नगर में बदला 'राष्‍ट्रगान'

Primary School
अंबेडकर नगर। उत्‍तर प्रदेश जहां मुख्‍यमंत्री अपनी मनमानी चला सकती हैं, वहां जनता क्‍यों नहीं। शायद यही सोचकर मायावती के अपने शहर अम्‍बेडकरनगर के एक स्‍कूल ने राष्‍ट्र का अपमान करते हुए राष्‍ट्रगान में परिवर्तन कर डाले। यही नहीं सकूल में अब परिवर्तित राष्‍ट्रगान ही गाया जाता है।

यह खबर सोमवार को प्रकाश में आयी तो राज्‍य में हलचल सी मच गई। यहां के टांडा कस्‍बे में लॉर्ड बुद्धा अम्‍बेडकर अर्जक मिशन पब्लिक स्‍कूल ने अपना नया राष्‍ट्रगान बनाया है। कक्षा पांच तक के इस स्‍कूल में करीब 400 बच्‍चे पढ़ते हैं, जिन्‍हें नया राष्‍ट्रगान गाने का कहा जाता है।

स्‍कूल के प्रबंधक रघुनाथ सिंह ने खुद राष्‍ट्रगान में परिवर्तन किये हैं। उनका कहना है कि राष्‍ट्रगान में कुछ शब्‍द ऐसे हैं, जिनकी कोई प्रासंगिकता नहीं है, लिहाजा उन्‍होंने वो शब्‍द निकाल फेंके और नए शब्‍द डाल दिए।

स्‍कूल के राष्‍ट्रगान में 'भारत भाग्‍य विधाता...' की जगह 'स्‍वर्णिम भारत निर्माता...' कर दिया गया है। यही नहीं इसमें से अधिनायक शब्‍द हटा दिया गया है। ऐसे कई अन्‍य परिवर्तन किए गए हैं। स्‍कूल के बच्‍चों का कहना है कि नया राष्‍ट्रगान वे पिछले चार महीने से रोजाना स्‍कूल की प्रार्थनासभा में गा रहे हैं।

कॉलेज प्रबंधक कह तर्क है, "मैं देशवासियों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता हूं। मैं खुद भी भारतीय हूं और ऐसा सोच भी नहीं सकता। मैंने जो भी परिवर्तन किए हैं, वो सभी वर्तमान प्रासंगिकता के आधार पर हैं। जहां तक मैं जानता हूं अंग्रेजों के शासन में राष्‍ट्रगान जॉर्ज वी के स्‍वागत में पहली बार गाया गया था। मुझे लगता है कि इस गीत में राजा को सम्‍मान दिया जा रहा है, इसीलिए मैंने उसमें परिवर्तन किए हैं।"

अंबेडकर नगर के प्राथमिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और जल्‍द ही स्‍कूल के मैनेजर के खिलाफ अनुच्‍छेद 1971 की धारा 2 (राष्‍ट्र का अपमान) के तहत ऐक्‍शन लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+