आडवाणी ने मांगी सोनिया से माफ़ी

आडवाणी ने मांगी सोनिया से माफ़ी

भाजपा लंबे समय से काला धन मामले में यूपीए सरकार पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाती रही है.

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने काले धन पर आधारित भाजपा की एक रिपोर्ट में सोनिया गांधी और उनके परिवार का नाम लिखे जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष से माफ़ी मांगी है.

आडवाणी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा कि काले धन और बेनामी खातों के मामले में उनके और उनके पति राजीव गांधी के नाम की चर्चा किए जाने पर उन्हें खेद है.

ग़ौरतलब है कि भाजपा की ओर से काले धन के मामले में जांच-पड़ताल के लिए बनाई गई टास्क फोर्स ने दावा किया था कि सोनिया इस मामले में लिप्त हैं और कई विदेशी बैंकों में उनके खाते हैं.

भाजपा ने यह जानने के लिए इस टास्क फोर्स का गठन किया है कि किन भारतीयों ने यह धन जमा किया है और कितना धन विदेशी बैंकों में जमा है.

सोनिया गांधी ने इन दावों को गलत बताते हुए पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा था कि किसी विदेशी बैंक में उनका कोई खाता नहीं.

इसके जवाब में पत्र लिखकर आडवाणी ने कहा, ''गांधी परिवार की ओर से इस तरह की सफाई पहले दी गई होती तो अच्छा रहता. मुझे खेद है कि इस मामले में आपके परिवार का ज़िक्र किया गया.''

भाजपा लंबे समय से काला धन मामले में यूपीए सरकार पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाती रही है.

बुधवार को समाचार चैनलों के संपादकों से बात करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि उनकी सरकार विदेशों में जमा काले धन के मामले में जानकारी हासिल करने के लिए कई देशों की सरकारों से बातचीत कर रही है.

टास्क फोर्स द्वारा एकत्रित जानकारियों के आधार पर भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने ‘इंडियन ब्लैक मनी अब्रॉड इन सीक्रेट बैंक्स एंड टैक्स हैवन्स’ नामक एक किताब भी जारी की है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+