राजा ने पारदर्शिता का वादा किया था : प्रधानमंत्री
टेलीविजन चैनलों के सम्पादकों से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा, "मैंने राजा को दो नवम्बर 2007 को पत्र लिखा था। मैंने अपनी चिंता के कुछ मुद्दे लिखे थे और उन पर स्पष्टता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा था। मैंने उनसे स्पेक्ट्रम की नीलामी कराने के तकनीकि और कानूनी पक्ष के बारे में भी पूछा था।"
मनमोहन सिंह ने कहा, "उसी दिन उन्होंने मुझे पत्र लिखकर कहा कि वह इन सभी मद्दों पर पारदर्शिता रखेंगे और कहा कि मैं यह आश्वासन देता हूं कि भविष्य में भी मैं अपनी तरफ से ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिससे पारदर्शिता प्रभावित हो।"
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मीडिया की कुछ रिपोर्ट आईं थीं और कुछ दूरसंचार कम्पनियों ने चिंताएं व्यक्त की थीं लेकिन सभी मुद्दों के पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से शिकायतें थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications