आदमखोर तेंदुए को मार गिराया
देहरादून, 15 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड में अल्मोड़ा जनपद के हवलबाग खंड के रौन गांव में वन विभाग के शिकारियों ने आदमखोर तेंदुए को मार गिराया।
अल्मोड़ा के वन अधिकारी राहुल ने मंगलवार को बताया कि रौन गांव में 16 जनवरी की सुबह एक तेंदुए ने 12 वर्षीय माया को अपना निवाला बना लिया था। इसके बाद वन विभाग ने गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए कई दिनों तक पिंजरा भी लगाया, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी।
उन्होंने बताया कि आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए शिकारी कई दिनों से गांव में डटे हुए थे। आखिकार सोमवार रात वह तेंदुआ वन विभाग के शिकारी की गोली से ढेर हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications