अमेरिकी शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा अमेरिकी कांग्रेस में पेश किए गए वार्षिक बजट प्रस्ताव पर निवेशकों ने सीमित प्रतिक्रिया दी। बजट में देश के 16.5 खरब डॉलर तक पहुंच चुके घाटे को कम करने के लिए खर्च में कमी का प्रस्ताव है।
यूरोप में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से ऊर्जा क्षेत्र की कम्पनियों के शेयरों में दो प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई।
औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस 5.07 अंक गिरकर 12,268.19 अंक पर बंद हुआ। स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स 500 सूचकांक 3.17 अंक की हल्की बढ़त के साथ 1,332.32 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications