टाटा समूह के मुख्यालय में आग, 3 की मौत
मुख्य अग्निशमन अधिकारी यू. के. तटकरे के मुताबिक दक्षिण मुम्बई स्थित बाम्बे हाउस के बेसमेंट में सुबह करीब 9:30 बजे आग लग गई।
तटकरे ने कहा, "बेसमेंट में फंसे तीन लोगों ने वहीं दम तोड़ दिया जबकि एक व्यक्ति को जीवित निकाल लिया गया जिसकी हालत गम्भीर है।" उसे इलाज के लिए जे. जे. अस्पताल ले जाया गया है।
तटकरे ने कहा कि इमारत की छत पर फंसे दो अन्य लोगों को बचाया गया है।
राहत एवं बचाव कार्य चलाने के लिए इमारत के आसपास के व्यस्त इलाके में आवागमन रोक दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications