अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी
जनवरी महीने में मेक्डोनाल्ड की बिक्री बढ़ने से मंगलवार को कम्पनी के शेयर में दो प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। अमेजन डॉट कॉम और होम डिपॉट जैसी अन्य खुदरा कम्पनियों की बिक्री में भी वृद्धि के कारण उनके शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।
औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस 71.52 अंक बढ़कर 12,233.15 अंक पर पहुंच गया और स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक 5.52 अंक बढ़कर 1,324.57 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications