कश्मीर मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
पुलिस महानिरीक्षक दिलबाग सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बताया कि सुबह के समय शुरू हुई मुठभेड़ देर अपराह्न् तक चली।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों के मारे जाने से आतंकवादी संगठनों को बड़ा नुकसान पहुंचा है और इससे इलाके के लोगों को राहत मिली है।"
मारे गए तीनों आतंकवादियों की पहचान पीर पंजाल क्षेत्र के हिजबुल मुजाहिदीन के डिवीजनल कमांडर राशिद नायक, हिजबुल मुजाहिदीन के जिला कमांडर नासिर अहमद नायक और लश्कर-ए-तैयबा के मुश्ताक अहमद के रूप में हुई।
उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ जम्मू क्षेत्र के रामबन जिले में बनिहाल के समीप मनजोश में हुई। मुठभेड़ आठ घंटे तक चली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications