जीतनी हो दुनिया तो देखिए सपना

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। एक फकीर कहीं जा रहा था। रास्ते में उसे एक सौदागर मिला, जो पांच गधों पर बड़ी-बड़ी गठरियां लादे जा रहा था। गठरियां बहुत भारी थी, जिसे गधे बहुत मुश्किल से ढो पा रहे थे। फकीर ने सौदागर से पूछा, "इन गठरियों में तुमने ऐसी कौन-सी चीज रखी है, जिन्हें ये बेचारे गधे ढो नहीं पा रहे हैं?"

सौदागर नें जवाब दिया, "इनमें इंसान के इस्तेमाल की चीजें भरी हैं और मैं उन्हें बेचने बाजार जा रहा हूं।"

फकीर ने पूछा, "कौन-कौन सी चीजें हैं, जरा मुझे बताओ।"

सौदागर नें कहा, "यह जो पहला गधा आप देख रहे हैं, इस पर अत्याचार की गठरी लदी है।"

फकीर नें आश्चर्य व्यक्त करते हुए पूछा, "भला अत्याचार कौन खरीदेगा?"

सौदागर मुस्कराते हुए बोला, "इसके खरीददार हैं राजा, महाराजा और सत्ताधारी लोग। काफी ऊंची दर पर बिक्री होती है इनकी।"

फकीर नें फिर पूछा, "इस दूसरी गठरी में क्या है?"

सौदागर बोला, "इसके ग्राहक हैं वे कारोबारी जो बाजार में धोखे से की गई बिक्री से काफी फायदा उठाते हैं। इसलिए बाजार में इसके भी खरीददार खड़े हैं।"

फकीर ने एक अलग खड़े गधे की ओर इशारा करते हुए पूछा, "इस पर क्या लदा है?"

सौदागर ने जवाब दिया, "इस गधे पर छल-कपट लदा है और इसकी मांग उन औरतों में बहुत ज्यादा है, जिनके पास घर में कोई काम-धंधा नहीं है। जो छल-कपट का सहारा लेकर दूसरों की बात छोटी करके अपनी बात बड़ी करने की कोशिश करती रहती हैं, वे ही इसकी खरीददार हैं।"

तभी फकीर की नींद खुल गई, परंतु उसे सपने में अपने कई प्रश्नों का उत्तर मिल गया था।

इसलिए सपनों का अर्थ गहराई से समझिए और नीचे लिखे गुरु मंत्रों को दोहराएं :

* जो लोग सपने देखने का साहस रखते हैं, उनके पास जीतने के लिए पूरा विश्व होता है, क्योंकि हम सफल आदमी एक सपना देखता है जिसे वह अपनी मेहनत से साकार करता है।

* यदि खुली आंखों से सपने देखना चाहते हो, तो रात को सोना जरूरी है, क्योंकि बंद आंखों से देखे गए सपने कभी सच नहीं होते।

* अपने सपनों पर विश्वास कीजिए, लेकिन आघातों में विश्वास मत कीजिए, क्योंकि आपकी निराशा आपके भविष्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

* आपके पास अपने सपने की जितनी स्पष्ट तस्वीर होगी, उसके बारे में आप उतने ही अधिक उत्साहित होंगे, क्योंकि आपका मस्तिष्क सपने की फोटोकापी करता है।

* यदि आपके सपनों के रेजर में धार नहीं है, तो लक्ष्य की शेविंग करने से कोई फायदा नहीं होगा।

* सबसे अच्छा सपना वह होता है जो आपके दिमाग पर हावी हो जाता है और आपको दीवाना बना देता है। फिर आप जुट जाते हैं उस सपने को पूरा करने के लिए।

* जो लोग खुली आंखों से दिन में सपने देखते हैं, वे लोग अन्य लोगों से अधिक अमीर होते हैं। लेकिन जो रात में सोते समय सपने देखते हैं वे सपने में ही खोये रहते हैं।

* अभी तक आपने भविष्य के सपनों का किला हवा में बना रखा है। लेकिन जब आप उस मजबूत किले के नीचे एक मजबूत नींव बना लेंगे, तब आप उस सपने को साकार होते देखेंगे।

* आपके पास जितने सपने होते हैं, उनसे कहीं अधिक शक्ति उन्हें पूरा करने की होती है, लेकिन आप इस शक्ति को पहचान नहीं पाते।

* सपना जब टूटता है, तब सफलता का भ्रम टूटता है, लेकिन जब सपना साकार होता है, तब दौलत का अंबार लगता है।

(डॉयमंड बुक्स प्रा.लि., नई दिल्ली से प्रकाशित पुस्तक 'सीक्रेट्स ऑफ सक्सेस' से साभार)

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+