मिस्र: 212 भारतीय स्वदेश लौटे, काहिरा में खाद्य पदार्थों की भारी कमी

मुम्बई। मिस्र में चल रहे राजनीतिक गतिरोध और अस्थिरता के चलते वहां के हालात विस्फोटक बने हुए हैं। एक-एक करके वहां से अन्य देशों के निवासियों का अपने देशों की ओर पलायन करना भी जारी है। मंगलवार को मिस्र में रह रहे भारतीयों का पहला दल भारत पहुंचा था। आज गुरुवार को वहां फंसे भारतीयों का तीसरा दल सुबह मुम्बई पहुंचा।

ये भारतीय मिस्र से एयर इंडिया के विमान के जरिए स्वेदश लौटे। इससे पहले वहां से लौटे भारतीयों ने एयर इंडिया के अत्याधिक महंगे टिकटों के विषय में शिकायत की थी लेकिन अब तक भारतीय उच्चाधिकारियों ने इस विषय में कोई सुध नहीं ली है। मिस्र में फंसे भारतीय, देश वापस लौटने के लिए एयर इंडिया के बढ़ी हुई कीमतों वाले टिकट लेने पर मजबूर हैं।

अधिकारियों के मुताबिक एयर इंडिया के एआई-160 विमान में सवार 212 भारतीय सुबह 5:30 बजे मुम्बई पहुंचे। इससे पहले दो विमान मिस्र में फंसे 600 भारतीयों को वापस ला चुके हैं। एयर इंडिया का एक अन्य विमान 747-400 बुधवार शाम को बाकी भारतीयों को वापस लाने के लिए मुम्बई से काहिरा रवाना हुआ।

काहिरा में जरूरी चीजों की भारी कमी

मिस्र में फंसे अन्य देश के लोग अपने देशों की ओर वापस लौट रहे हैं लेकिन मिस्रवासियों को अब दिन ब दिन और मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ रहा है। वहां पर रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की घोर कमी हो रही है। पेट्रोल और खाद्य सामग्रियों की भारी कमी हो ने के कारण आने वाले समय में आंदोलन के कमजोर पड़ने और लोगों के समझौता करने पर मजबूर होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

आंदोलन के नौवें दिन काहिरा के पेट्रोल पम्पों पर गाड़ियों की भारी कतार देखी गई। पेट्रोल के साथ-साथ काहिरा में चावल, ब्रेड और बोतलबंद खाद्य सामग्रियों की कमी देखी जा रही है। शहर के खाद्य स्टोर्स खुलते ही लूट होने का खतरा बढ़ जाता है। बुधवार को काहिरा में सरकार द्वारा चलाए जा रहे पेट्रोल पम्प ही खुले रहे। निजी पेट्रोल पम्प मालिकों का कहना है कि उनके पास अब पेट्रोल नहीं रह गया है। उनके मुताबिक बैंकों के बंद होने के कारण वे पेट्रोल खरीदने के लिए जरूरी भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।

मिस्र के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि घरेलू उपयोग में लाए जाने वाले गैसोलीन का देश में पर्याप्त भंडार है और इस कारण चालकों को इसे लेकर अफरातफरी मचाने की जरूरत नहीं है। शहर में बैंक, कैफे और रेस्तरां पूरी तरह बंद रहे। खाद्य स्टोर खुले हुए हैं लेकिन उनके पास जरूरी सामग्री नहीं है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते कुछ दिनों में ब्रेड की लूट की घटनाओं के दौरान अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+