.. तो येदियुरप्पा दे देंगे इस्तीफा : राजनाथ

बेंगलुरू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के खिलाफ लगाए गए आरोप यदि प्रथम दृष्टया भी साबित हो गए तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

राजनाथ ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "वह (येदियुरप्पा) इस्तीफा दे देंगे यदि प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ मामला बनता है। उन्हें कुछ कहने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।" उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा को फिलहाल इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अभी उनके खिलाफ कोई मामला ही नहीं बना है।

जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच. डी. रेवन्ना ने बुधवार को आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री बनने के बाद 1000 करोड़ रुपये कमाए हैं। येदियुरप्पा ने एक रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि रेवन्ना द्वारा उनके ऊपर लगाए गए आरोप साबित हो जाते हैं तो वह 24 घंटों के भीतर अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

राजनाथ ने उन खबरों का भी खंडन किया जिनमें यह कहा जा रहा था कि येदियुरप्पा को पद से हटाए जाने को लेकर भाजपा दो खेमों में बंट गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+