झालानाथ खनाल बने नेपाल के नए प्रधानमंत्री (लीड-1)
काठमांडू, 3 फरवरी (आईएएनएस)। छह माह से जारी गतिरोध के बाद नेपाल को आखिरकार गुरुवार को नया प्रधानमंत्री मिल ही गया। नपाली संसद ने एकीकृत माओवादी लेनिनवादी (यूएमएल) के अध्यक्ष झालानाथ खनाल को प्रधानमंत्री चुन लिया।
खनाल नेपाल के 34वें प्रधानमंत्री चुने गए हैं। उनका चुनाव संसद में मतदान के जरिए किया गया। वह नेपाली संसद में सबसे बड़ी पार्टी यूएमएल के नेता हैं। युनाइटेड सीपीएन (माओवादी) ने प्रधानमंत्री पद के चुनाव से खुद को अलग रखते हुए खनाल के प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त किया।
गुरुवार शाम हुए प्रधानमंत्री पद के चुनाव में खनाल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों नेपाली कांग्रेस के रामचंद्र पौडेल और मधेशी जनाधिकार फोरम (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष
इससे पहले माओवादी पार्टी के प्रमुख पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने सबको चौंकाते हुए खुद को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से अलग कर लिया। इसके पूर्व प्रधानमंत्री पद के लिए हुए 16 दौर के चुनाव निष्फल रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications