प्रधानमंत्री ने भारतीयों की सुरक्षा पर करजई से की चर्चा

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत यात्रा पर आए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से गुरुवार को मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान में काम करने वाले करीब 4000 भारतीयों की सुरक्षा के बारे में करजई से आश्वासन की मांग की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से प्रस्तावित तालिबान एकीकरण प्रक्रिया की प्रगति पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर करजई से मुलाकात की। उन्होंने अफगानिस्तान में भारत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो एवं भारतीयों की सुरक्षा सहित द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

ज्ञात हो कि करजई भारत की दो दिन की यात्रा पर बुधवार रात यहां पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री को भरोसा दिलाया कि हिंसाग्रस्त देश में विकास परियोजनाओं में कार्यरत करीब 4000 भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी सरकार हरसंभव कदम उठा रही है।

समझा जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान में कथित उदार तालिबान को लेकर जारी एकीकरण के संवाद पर भारतीय आशंकाओं को करजई के समक्ष उठाया।

भारत की यह आशंका खासकर पाकिस्तान द्वारा अपने कूटनीतिक फायदे के लिए एकीकरण प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयासों से उत्पन्न हुई है।

जानकार सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान से अमेरिकी फौज को प्रस्तावित चरणबद्ध तरीके से हटाए जाने के परिप्रेक्ष्य में सुरक्षा स्थिति पर भी चर्चा की। अफगानिस्तान से अमेरिकी फौज की वापसी जुलाई से शुरू होनी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+