लेनिन के शव को दफनाना चाहते हैं अधिकांश रूसी
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक ऑल रसिया सेंटर द्वारा करवाए गए 'स्टडी ऑफ पब्लिक ओपिनियन' के मुताबिक 43 फीसदी लोग लेनिन के शरीर को दफनाए जाने के समर्थन में है वहीं 18 फीसदी लोगों का मानना है कि यह कदम कुछ समय बाद उठाया जाना चाहिए।
यह सर्वेक्षण 29 और 30 जनवरी को कराया गया था जिसमें देश के 138 रिहायशी इलाकों के लोगों की राय ली गई। इस सर्वेक्षण में 1,600 लोगों ने हिस्सा लिया।
गौरतलब है कि लेनिन का निधन 11 जनवरी 1924 में हुआ था। उनके शव को रेड स्क्वेयर में संरक्षित किया गया है जहां प्रति वर्ष हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications