अमेरिका ने अल बरदई से की बात
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पी.जे. क्राउले ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर कहा कि राजदूत मार्गरेट स्कूबी ने अल बरदई से मुलाकात की, लेकिन उन्होंने बातचीत का ब्योरा नहीं दिया।
ज्ञात हो कि अल बरदई मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के शासन का विरोध करने वालों में प्रमुख हैं जबकि मुबारक इस क्षेत्र में अमेरिका के एक महत्वपूर्ण सहयोगी हैं, जो अपने 30 साल पुराने तानाशाही शासन के खिलाफ जनता के व्यापक विरोध का सामना कर रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन ने मुबारक से बड़े सुधार करने और देश को लोकतंत्र की तरफ ले जाने की अपील की है, लेकिन उसने सार्वजनिक रूप से उनके इस्तीफे का समर्थन नहीं किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications