चुनाव आयोग का दल असम दौरे पर
कुरैशी ने पत्रकारों से कहा, "हम राजनीतिक दलों, नागरिक और पुलिस अधिकारियों के अलावा प्रभावशाली संगठनों और अध्यापकों के साथ बैठकें करेंगे।"
कुरैशी के साथ दो चुनाव आयुक्त वी.एस. संपत और एच.एस. ब्रह्मा भी साथ हैं।
ज्ञात हो कि 126 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए मई से पहले चुनाव होने हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और मुख्य विपक्षी दल असम गण परिषद (एजीपी) दोनों ने चुनावों को असम के नव वर्ष बोहाग बिहू से पहले कराए जाने की मांग की है। उनका नव वर्ष 14 अप्रैल से शुरू हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications