राजा की गिरफ्तारी से कई सवाल अनुत्तरित रह गए : जयललिता

चेन्नई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव जे. जयललिता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा की गिरफ्तारी को आधा-अधूरा कदम करार देते हुए कहा कि इससे कई सवाल अनुत्तरित रह गए।

जयललिता ने समाचार चैनल टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा, "गिरफ्तारी से जवाब कम मिलते हैं और सवाल अधिक उठते हैं। बहुत सवाल अनुत्तरित रह गए। यह गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है और यह बहुत देर से हुई है वह भी तीन साल की देरी से।"

उन्होंने इस बात पर आश्चर्य जताया कि स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में संलिप्त कारपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) अध्यक्ष व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करूणनिधि के पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ क्या कदम उठाया जाएगा।

ज्ञात हो कि राजा और उनके दो सहयोगियों को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को विवादास्पद 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया।

जयललिता ने कहा कि राजा की गिरफ्तारी सिर्फ जनता की आंखों में धूल झोंकने और सर्वोच्च न्यायालय को यह दिखाने के लिए कि इस मामले में कुछ कार्रवाई हो रही है, के लिए हुई है।

उन्होंने कहा, "इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की हमारी मांग जारी रहेगी।"

जयललिता ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल के उस बयान का हवाला देते हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में कोई गड़बड़ी नहीं हुई थी, यह सवाल उठाया "यदि राजा ईमानदार हैं और उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की है तो फिर उन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+