कश्मीर: दो बहनों को आतंकियों ने गोली से उड़ाया
संदिग्ध आतंकियों ने जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर कस्बे में दो बहनों को घर से बाहर निकाल कर गोली मार कर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया मुस्लिम पीर इलाके में सोमवार की शाम हथियार बंद आतंकियों के एक समूह ने एक घर में प्रवेश कर दो बहनों को घर से जबरन बाहर निकाल लिया। आतंकियों ने 19 साल की कुलसुम और 17साल की यास्मिन को गोली मार दी। अधिकारी ने कहा, "आतंकियों ने दोनों बहनों पर गोलियां बरसाईं और उसके बाद वे वहां से फरार हो गए। दोनों बहनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।"
इस घटना के चलते इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस और सुरक्षा बल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इ लाके में तनाव है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। ना ही ये पता चल पाया है कि अज्ञात लोगों ने दोनों बहनों को गोली क्यों मारी? मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना की निंदा की है। इस घटना पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा है, "यदि आप अपनी राजनीतिक सम्बद्धता से परे इन दोनों बहनों की हत्या की निंदा नहीं कर सकते हैं, तो यह शर्मनाक है।"













Click it and Unblock the Notifications