जानबूझकर करवाया गया था इशरत जहां एनकांउटर : वर्मा
अहमदाबाद। आने वाले दिन नरेन्द्र मोदी और बाजपा के लिए मुश्किल भरे हो सकते है क्योंकि इशरत जहां मुठभेड़ मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है। जिससे बीजेपी परेशान में पड़ सकती है। खबर आ रही है कि मामले की सुनवाई के दौरान अहमदाबाद के ज्वांइट पुलिस कमिश्नर सतीश वर्मा ने दावा किया है कि इशरत जहां मुठभेड़ फर्जी और योजनाबद्ध थी। वर्मा ने यह भी कहा कि एसआईटी मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रही है।
पढ़े : कांग्रेस CVC को कभी भी कह सकती है राम-राम
गौरतलब है कि मुम्बई की रहने वाली इशरत जहां और तीन अन्य जावेद गुलाम उर्फ प्रनेश कुमार पिल्लई, अमजद अली और जिसान जोहर अब्दुल गनी की 15 जून 2004 को अहमदाबाद के पास मुठभेड़ में हत्या कर दी गई थी। गुजरात पुलिस का कहना था कि इशरत और उसके तीनों साथी लश्कर के आतंकी थे और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की मारने की योजना बना रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications