कांग्रेस CVC को कभी भी कह सकती है राम-राम
नई दिल्ली। चौतरफा विरोध सह रही कांग्रेस सरकार शुक्रवार को एक अहम फैसला ले सकती है। समीकरण बता रहे है कि सरकार भ्रष्ट्राचारी कहलाने वाले सीवीसी से कभी भी पल्ला झाड़ सकती है।
आपको बता दे कि गुऱूवार को सुप्रीम कोर्ट से फटकार सुनने के बाद सरकार ये कदम उठा सकती है। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने थॉमस की सीवीसी पद पर नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सम्बन्घित दस्तावेज 3 फरवरी तक पेश करने को कहा है। अब अपनी और फजीहत ना हो इसके चलते सरकार थॉमस की विदाई कर सकती है।
केंद्र ने गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि थॉमस की नियुक्ति करने वाली उच्च अधिकार प्राप्त समिति को जानकारी नहीं थी कि उनके खिलाफ पामोलिन तेल आयात घोटाले मामले में आरोप पत्र लंबित है। अटार्नी जनरल जी वाहनवती ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी।













Click it and Unblock the Notifications