पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना, 32 मरे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रविवार तड़के एक यात्री बस और तेल टैंकर में जबर्दस्त टक्कर होने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के मुताबिक यह हादसा नूरियाबाद के निकट उस समय हुआ जब कराची से सूक्कूर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े तेल टैंकर से टकरा गई। घायल यात्रियों को नजदीकी जामशोरो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

समाचार पत्र 'द नेशन' के मुताबिक एक क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद फारुक ने बताया कि बस में लगभग 50 लोग सवार थे। तेल टैंकर में करीब 40,000 लीटर ईंधन भरा हुआ था। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।

आग भीषण होने की वजह से बस में आगे की सीट पर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके जबकि पिछली सीट पर बैठे यात्री बाहर निकलने में कामयाब रहे।घायल यात्रियों ने बताया कि चालक उनींदा था और काफी तेजी से बस चला रहा था। चालक ने यात्रियों की तेज रफ्तार से बस नहीं चलाने की सलाह अनसुनी कर दी।पुलिस के मुताबिक मरने वाले में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बचाव दल यात्रियों के शव बाहर निकालने में जुटा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+