'टी. के. कुरियन' बने Wipro के नये चेयरमैन
बेंगलुरू। नया साल अर्थ जगत के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहा है, रोज हमें विशेषकर आईटी के क्षेत्र में नये परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। लोगों की विश्वास पात्र मशहूर लीडिंग सॉफ्टवेयर कम्पनी विप्रो लिमिटेड ने शुक्रवार को नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर टी. के. कुरियन की नियुक्ति की घोषणा कर दी। वर्तमान दोनों सीईओ गिरीश परांजपे और सुरेश वासवानी एक फरवरी को पद छोड़ देंगे।
कुरियन वर्तमान में कम्पनी के इको फ्रेंडली विभाग के सीईओ हैं। इस विभाग की शुरुआत इस वर्ष की गई थी। विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने यहां एक बयान में कहा, 'आर्थिक संकट से सफलतापूर्वक निकलने में संयुक्त सीईओ का तंत्र काफी मददगार साबित हुआ।' परांजपे और वासवानी पिछले करीब दो दशक से कम्पनी से जुड़े हुए हैं और कम्पनी का नेतृत्व करने वाली टीम का अभिन्न हिस्सा हैं।
वहींआपको बता दें कि कंपनी विप्रो को दिसंबर 2010 में समाप्त तिमाही के दौरान 1,318.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 9.60 फीसदी अधिक है। कंपनी के निदेशक मंडल ने अपने शेयर धारकों को दो रुपये अंकित मूल्य के प्रति शेयर पर दो रुपये का लाभांश शेयर देने की सिफारिश की है।













Click it and Unblock the Notifications