कश्मीर में बारिश, हिमपात के आसार

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को भी बर्फीली हवाओं का असर बना रहा जबकि मौसमविज्ञानियों ने कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार व्यक्त किए हैं।स्थानीय मौसम विभाग में सहायक वैज्ञानिक मुबीन अहमद मलिक ने बताया, " श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"

पढ़े : भाजपा तिरंगा कश्मीर की जगह दंतेवाड़ा में भी तो फहरा सकती है!

उन्होंने बताया, "दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पहलगाम और गुलमर्ग में यह क्रमश: शून्य से 6.1 डिग्री व 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और कारगिल में यह शून्य से 15.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

घाटी के कुछेक स्थानों पर बारिश और हिमापात की संभावना जताई गई है। सामरिक श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तरफ से यातायात के लिए अनुमति दी गई है।पिछले कुछ दिनों से सड़कों पर फिसलन बढ़ने और नलों में पानी जमने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+