पाकिस्तान में विस्फोट, 15 मरे
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वा सूबे में सोमवार को एक बस में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 15 लोग मारे गए और 11 घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक दुर्घटना में बस का सीएनजी ईंधन टैंक फट जाने से यह धमाका हुआ।यह विस्फोट कोहाट में हुआ। बस उस समय हांगू से आ रही थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है।
'जियो न्यूज' को पुलिस उपमहानिरीक्षक मसूद अफरीदी ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि विस्फोट किस प्रकार का था। उन्होंने मीडिया की इन शुरूआती खबरों को गलत बताया कि विस्फोट आत्मघाती हमलावर ने किया था।समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस अधिकारी अब्दुल राशिद के हवाले से कहा है, "दो यात्री वाहनों की टक्कर हुई थी जिसकी वजह से एक वैन का सीएनजी सिलिंडर फट गया।"
उन्होंने बताया कि अब तक 15 शवों तथा 11 घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications