मध्य प्रदेश :8 साल की बच्ची को गर्म कीलों से दागती थी टीचर
पढ़े : राहुल गांधी से नाराज हुआ यूपी का युवा ब्रिगेड!
मिली जानकारी के मुताबिक आदिम जाति कल्याण विभाग के प्राथमिक स्तर के कन्या आश्रम की अधीक्षिका अनीता संत पर छात्रा सुशीला ने गर्म कीलों से दागने का आरोप लगा हैं। यह मामला तब उजागर हुआ जब सुशीला छुट्टियों मे अपने गांव मोचकी गई थी। सुशीला के पिता शेखलाल ने बताया है कि सुशीला के शरीर में कई जगह घाव थे। इस पर सुशीला से पूछा गया तो उसने बताया कि अधीक्षिका अनीता ने उसे अपने कमरे में बुलाकर गर्म कीलों से दागा है। वह रोती थी तो अधीक्षिका उसका मुहं कपड़े से ढक देती थी।
आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त आनंद मिश्रा ने मीडिया को बताया है कि छात्रा की शिकायत पर प्रथमदृष्टया दोषी पाते हुए अधीक्षिका को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच कराई जा रही है। मिश्रा का कहना है कि अधीक्षिका इस घटना से इंकार कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications