कर्नाटक: पंचायत चुनावों के परिणाम से बौखलाए विपक्ष का नया हंगामा
भारद्वाज विधानसभा और विधान परिषद के पीठासीन अधिकारियों से सलाह लेने के बाद अपने स्थान पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि वह अपना अभिभाषण सदन के पटल पर रख रहे हैं। राज्यपाल को यह कदम भूमि घोटालों पर मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के इस्तीफे की मांग कर रहे विपक्ष के हंगामे पर उठाना पड़ा।
नए साल के आरम्भ में विधानमंडल की कार्यवाही शुरू करने के लिए भारद्वाज ने जैसे ही अपना सम्बोधन शुरू किया। उसी समय कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के सदस्य नारेबाजी करने लगे। सदस्यों ने राज्यपाल से, "भ्रष्ट सरकार की झूठ के पुलिंदों को न पढ़ने के लिए कहा।" जेडी(एस) ने घोषणा की है कि जब तक येदियुरप्पा अपने पद से इस्तीफा नहीं देते तब तक वह 10 दिनों की सदन की कार्यवाही चलने नहीं देगी। कांग्रेस ने कहा है कि वह दोनों सदनों में आंदोलन को तेज करेगी।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा बेंगलुरू और उसके आप पास भूमि आवंटन में अपने रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के आरोपों का सामना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के इस रवैये की आलोचना करते हुए कहा, "उन्होंने पंचायत चुनावों में अपने खराब प्रदर्शन से कुछ सीखा नहीं है।" उन्होंने कहा, "यदि सदन की कार्यवाही वे आगे भी बाधित करते हैं तो जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।"













Click it and Unblock the Notifications