आगरा में कोहरा, रेल सेवाएं प्रभावित
आगरा। ताजनगरी आगरा में शुक्रवार सुबह पूरी तरह घना कोहरा छाया रहा जबकि न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।घने कोहरे की वजह से दृश्यता में कमी देखी गई। इसके कारण कई रेलगाड़ियों की आवाजाही बाधित हुई।आगरा में जहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं शुक्रवार को इसमें मामूली वृद्धि दर्ज की गई।
कड़ाके की सर्दी के कारण विद्यालयों को सोमवार तक के लिए बंद कर दिया गया। शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी होने की वजह से ताजमहल को दर्शकों के लिए बंद रहा।अधिकारियों ने बताया कि इस इलाके में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के कारण मैनपुरी में गुरुवार को तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और एटा में भी ठंड से एक-एक व्यक्ति की जान जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications