उत्तर प्रदेश में ठिठुरन से राहत के आसार नहीं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड व ठिठुरन से राहत मिलने की सम्भावना से इंकार किया है। मौसम विभाग के मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान आगरा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। इससे पहले बुधवार को आगरा में पारा लुढ़ककर 0.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
इसके अलावा झ्झांसी का 1.8, मेरठ का 3.9, कनपुर का 4.8, वाराणसी का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।उधर सर्दी के मद्देनजर राज्य सरकार ने कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आठ जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक आगे भी इतनी ही सर्दी बनी रही तो स्कूलों के बंद रहने की अवधि बढ़ाई जा सकती है।
सर्दी से अब तक कुल 59 लोगों की मौत की खबर है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को सर्दी से 11 लोगों की मौत की सूचना है। उधर राज्य सरकार ने ठंड से निपटने के लिए सभी जिलों को सवा तीन करोड़ रुपये जारी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications