लंदन ओलम्पिक को सौर-तूफान से खतरा
लंदन ओलम्पिक के आयोजन में 9.3 अरब डॉलर खर्च होना है। ऐसे में सौर-तूफान की आशंका ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। इसके कारण ऊर्जा की सप्लाई रुक जाएगी, संचार उपग्रह नष्ट हो जाएंगे और यहां तक की वायुयानों को रास्ता बदलना पड़ सकता है।
लंदन ओलम्पिक के आयोजकों ने कहा है कि वे इस स्थिति पर गंभीरता से नजर रखे हुए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगला सौर-तूफान लंदन ओलम्पिक के आयोजन के वक्त में ही आएगा।
मौसम विभाग ने कहा है कि सौर-तूफान के कारण राष्ट्रीय ग्रिड 12 घंटों तक ठप्प हो जाएंगे जबकि 30 फीसदी दूरसंचार से जुड़े उपग्रह नष्ट हो जाएंगे।
साथ ही साथ नेविगेशन और समय नापने वाले संयंत्रों के अलावा इसके कारण ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) सेवा भी बुरी तरह प्रभावित होगी।
एक मौसम विज्ञानी ने कहा, "विज्ञान की भाषा में सोलर-मैक्सीमम के वक्त ही सौर-तूफान आते हैं। यह चक्र 11 वर्ष का होता है। अगला सौर-तूफान 2012-13 में आना है। इसके लंदन ओलम्पिक के वक्त ब्रिटेन को प्रभावित करने का अंदेशा है।"
वर्ष 1859 में विश्व का सबसे विनाशकारी सौर-तूफान आया था, जिसने उत्तरी अमेरिका और यूरोप में टेलीग्राफ प्रणाली को ठप्प कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications