सीमा पार आतंकवाद को आधिकारिक एजेंसियों का समर्थन : भारत

नई दिल्ली। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के सम्भावित दौरे से पहले भारत सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह आधिकारिक एजेंसियों द्वारा समर्थित सीमा पार आतंकवाद का पीड़ित है। सरकार ने एक बार फिर पाकिस्तान को 26/11 हमले के षड्यंत्रकारियों को सजा दिलाने की याद दिलाई।

विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने पत्रकारों से कहा, "हम पिछले दो दशक से सबसे क्रूरतम किस्म के सीमा पार आतंकवाद से पीड़ित रहे हैं। इस आतंकवाद को आधिकारिक एजेंसियों से समर्थन मिलता है और इसे हमारे खिलाफ राजनीतिक और आर्थिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।"अगले तीन महीनों में कुरैशी के भारत आने की संभावना है। कृष्णा ने पाकिस्तान से बातचीत की इच्छा जताई लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत को पाकिस्तान से उम्मीद है कि वह अपने आतंकवाद के खिलाफ दिए गए अपने आश्वासनों को पूरा करेगा।

साल की शुरुआत में भारतीय विदेश नीति की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कृष्णा ने कहा, "भारत अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण, सहयोगी और मित्रतापूर्ण संबंध रखना चाहता है और हम इसके लिए प्रतिबद्ध है।"उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने लगातार कहा है कि हम बातचीत के जरिए सभी मसलों को हल करने के लिए तैयार हैं।"


*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+