मैनपुरी में 12वीं के छात्र की हत्या
मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शिक्षिका से कथित प्रेम संबंधों के कारण अज्ञात लोगों ने 12वीं के एक छात्र हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में संलिप्तता के आरोप में शिक्षिका की मां को हिरासत में लिया है।कोतवाली शहर इलाके के हेमचंद्र पार्क में गुरूवार शाम वीकेश कुमार (18) का शव बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि ईंट-पत्थर से कुचलकर छात्र की हत्या की गई। रामाहार इलाके का निवासी वीकेश स्थानीय एस. एल. आर. पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था।
कोतवाली प्रभारी श्री कृष्ण ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि वीकेश का अपने स्कूल की 25 वर्षीय शक्षिका मीनाक्षी शर्मा से प्रेम संबंध था। वह अक्सर मीनाक्षी से मिलने उसके घर जाता था। शिक्षिका की मां मधु को इस रिश्ते पर ऐतराज था। उसने वीकेश को धमकी दी थी कि अगर उसने मीनाक्षी से मिलना नहीं छोड़ा तो इसके गंभीर परिणाम भगतने होंगे।"
कृष्ण ने कहा कि वीकेश के परिजनों का आरोप है कि मधु ने वीकेश को रास्ते से हटाने के लिए अपने परिचितों और रिश्तेदारों के मदद से वीकेश की हत्या करवाई।मधु और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का मानना है कि मधु के अलावा कुछ और लोग भी हत्या में शामिल हो सकते हैं। पुलिस घटना के संबंध में ज्यादा तथ्य जुटाने के लिए मीनाक्षी से भी पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications