हाईटेशन पावर केबल गिरने से हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग बाधित
फिरोजाबाद। गुरूवार की सुबह उन यात्रियों के लिए अच्छी नहीं रही जो हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर यात्रा कर रहे थे। जिसके पीछे कारण था उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले में गुरूवार सुबह एक हाईटेशन क्षमता वाला ओवरहेड पावर केबल (बिजली का तार) क्षतिग्रस्त होना रहा जिस से हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर यातायात बाधित हो गया।
जिले के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हुई। दक्षिणांचल विद्युत निगम का उच्च क्षमता वाला तार टूटकर रेलवे के ओवर हेड केबल के ऊपर गिर गया, जिससे पावर केबल क्षतिग्रस्त हो गया। ओवर हेड केबल के क्षतिग्रस्त हो जाने से मगध एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और गोरखधाम एक्सप्रेस सहित कम से कम 10 रेलगाड़यों को फिरोजाबाद और आस-पास के रेलवे स्टेशनों पर ही रोकना पड़ा।
फिरोजाबाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी के वरिष्ठ उप-निरीक्षक सतनाम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच कर रेल यातायात पूरी तरह से बहाल करने के काम में जुट गई है। एक तरफ का रेलमार्ग ठीक कर दिया गया है और बहुत जल्द ही दूसरा रेलमार्ग भी ठीक कर यातायात शुरू कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications