मध्य प्रदेश में ठिठुरनभरी सर्दी,10 की मौत
भोपाल। मध्य प्रदेश में शीतलहर और कड़ाके की सर्दी से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। पिछले एक पखवाड़े में कंपकपा देने वाली ठंड से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें अधिकतर बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।राज्यभर में सर्दी से निजात के आसार नहीं दिख रहे हैं। पिछले एक पखवाड़े में छतरपुर जिले के गठेवरा गांव में ठंड से चार बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं भिंड में तीन लोगों ने दम तोड़ा दिया। इसके अलावा हरदा, दमोह और मंदसौर में एक-एक मौत हुई । इनमें चार बच्चे और तीन बुजुर्ग शामिल हैं।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में तापमान अब भी एक से छह डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। बीते 24 घंटों में उमरिया सबसे सर्द रहा, जहां तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दो-तीन दिनों तक शीतलहर का असर बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications