मध्य प्रदेश: हिंडाल्को साइट पर श्रमिक की मौत से तनाव

जानकारी के मुताबिक सिंगरौली के बरगवां में हिंडाल्को का संयंत्र स्थापित हो रहा है। इस संयंत्र में पथरीली जमीन को समतल करने का काम एलएण्डटी कम्पनी को सौंपा गया है। सोमवार को समतलीकरण के लिए विस्फोटक लगाकर विस्फोट किया गया तो पत्थर एक श्रमिक को जा लगा और उसकी मौत हो गई। श्रमिक की मौत के बाद साथियों का गुस्सा फूट पड़ा और वे तोड़फोड़ और आगजनी पर उतारू हो गए।
सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिंडाल्को संयंत्र के जिस हिस्से का काम एलएण्डटी को दिया गया है, वहां यह हादसा हुआ है। गुस्साए श्रमिकों ने एलएण्डटी के दफ्तर और वाहनों में आग लगा दी। श्रमिक की मौत के बाद संयंत्र परिसर में तनाव व्याप्त हो गया, मगर पुलिस बल ने जल्द ही हालात पर काबू पा लिया। इस हादसे में किसी अन्य श्रमिक को कोई क्षति नहीं पहुंची।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications