मुलायम की महफिल में 'बैली डांस', जमकर लगे अश्लील ठुमके
सैफई। लगता है यूपी में हाशिये में पहुँची सपा पार्टी के बुरे दिन जल्दी नहीं बहुरने वाले क्योंकि पार्टी के मुखिया ही वो सब कुछ कर रहे है जिनका कभी वो पुरजोर से विरोध किया करते थे। जीं हां हम बात कर रहे है सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह की जिनकी महफिल में वो हुआ जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है, संसद में महिला आरक्षण का विरोध करने वाले मुलायम के गृह जनपद में चल रहे सैफई महोत्सव में रविवार रात जश्न का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य आकर्षण रहा बैली डांस।
जिसके बारे में सिर्फ अश्लील शब्द का ही प्रयोग किया जा सकता है। ताज्जुब है कि इस डांस का लुत्फ उठाने वालों में खुद मुलायम और उनका परिवार था। मुलायम सिंह यादव की इस महफिल में बैली डांसरों ने जमकर ठुमके लगाए। विदेशी बालाओं को मंच पर थिरकते देख मुलायम के चेले भी ठुमके लगाने पहुंच गए। गौरतलब है कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में चल रहे शपथ ग्रहण समारोह में भी अधिकारियों ने बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए थे। यह मामला जब सामने आया तो सात अधिकारियों से इस्तीफा मांग लिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications