आंध्रा के पूर्व सीएम के. रोसैया के खिलाफ FIR
हैदराबाद। साल 2010 जाते-जाते भी कांग्रेस की परेशानी बढ़ा कर ही जायेगा। भ्रष्ट्रचार में बुरी तरह से घिरी सरकार के लिए एक बुरी तरह खबर है। राष्ट्रमंडल खेलों, टू जी स्पैक्ट्रम, आदर्श हाउसिंग सोसायटी के बाद अब हैदाराबाद में पूर्व सीएम के. रोसैया द्वारा कथित रूप से जमीन डीनोटिफिकेशन को लेकर कांग्रेस परेशानी में पड़ती दिख रही है।
पढ़े : किरण कुमार रेड्डी का सफरनामा
इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कोर्ट ने सोमवार को पूर्व सीएम रोसैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के आदेश दिए हैं। यह मामला अमीरपेट इलाके में एक जमीन के डीनोटिफिकेशन से जुड़ा हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications