आप भी हो सकते हैं ठगी का शिकार

Man in Tension
बेंगलुरू के जयानगर निवासी श्रीकांत साल्‍वे की कार की इंश्‍योरेंस पॉलिसी 24 दिसंबर को लैप्‍स होने वाली थी। श्री साल्‍वे काम में ऐसे उलझे कि पॉलिसी की देय तिथि नजदीक आती गई, और उन्‍हें ध्‍यान नहीं रहा। 19 दिसंबर को अचानक उनके पास फोन आया। यह फोन उसी कंपनी से था, जहां से साल्‍वे ने कार खरीदी थी।

फोन पर एक महिला ने साल्‍वे को उनका नाम, कार का मॉडल, कार का नंबर, चेचिस नंबर, पॉलिसी नंबर, आदि का ब्‍योरा दिया, जिससे साल्‍वे को यकीन हो गया कि, जो महिला फोन कर रही है, वो सही कंपनी से है, जहां से उन्‍होंने पिछले साल कार खरीदी थी। अंत में महिला ने कहा, "सर कल हमारा एक्जिक्‍यूटिव आपके घर पेमेंट लेने आएगा, उसका नाम संजय शास्‍त्री है, आप उन्‍हें कैश पेमेंट कर सकते हैं, वो आपको रसीद भी देगा।" साल्‍वे ने कहा ठीक है और फोन काट दिया।

दूसरे दिन साल्‍वे के घर पर एक युवक उसी मोटर कंपनी का आईकार्ड लगाए हुए आया और उसने अपना नाम संजय बताया और बोला मैं मोटर कंपनी से आया हूं। साल्‍वे ने उससे कहा, मैं पैसे लेकर आता हूं। उन्‍होंने पूछा कितना पेमेंट करना है। संजय ने कहा, 15,531 रुपए का। संजय ने मोटर कंपनी के नाम की एक रसीद बुक निकाली और साल्‍वे को दी और तुरंत बोला एक गिलास पानी मिलेगा, साल्‍वे जैसे ही पानी लेकर आए, वैसे ही संजय का फोन बजा और वो खड़ा हो गया। उसने फोन रिसीव किया और अंग्रेजी में बोला, "येस सर प्‍लीज़ टेल मी योर कस्‍टमर आईडी, आईएम कमिंग टू कलेक्‍ट दि पेमेंट। ओके सर बाई टुमॉरो यू विल गेट दि पॉलिसी नंबर।" (जी सर आप अपनी कस्‍टमर आईडी बताएं, मैं पेमेंट लेने आ रहा हूं, जी सर कल तक आपको पॉलिसी नंबर मिल जाएगा।) साल्‍वे को लगा वो जल्‍दी में है, उन्‍होंने भी रसीद ली और बिना कुछ पूछे उसे वहां से रवाना कर दिया।

पढ़ें- अपराध की खबरें

24 की सुबह साल्‍वे के पास एक फोन फिर आया, कि आपकी पॉलिसी की अंतिम तिथि आज है, भुगतान कब करेंगे। इतना सुनते ही साल्‍वे के पैरों तले जमीन खिसक गई। वो तुरंत मोटर कंपनी पहुंचे, तो वहां पता चला कि कंपनी से कस्‍टमर डाटा लीक हो गया है। साल्‍वे को पता चला कि कंपनी के कई उपभोक्‍ताओं के साथ ऐसा खेल हो चुका है। हालांकि कंपनी ने इस मामले की रिपोर्ट लिखा दी है।

हमने इस घटना का जिक्र सिर्फ एक मसालेदार खबर पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि आपको सावधान करने के लिए किया है, ताकि आप किसी संजय शास्‍त्री जैसे व्‍यक्ति के चंगुल में न फंस जाएं।

आम तौर पर आप कार, मोटरसाइकिल, जीप, टीवी, फ्रिज, कैमरा, इंश्‍योरेंस पॉलिसी, शेयर, निवेश योजना, हेल्‍थ प्‍लान, आदि कुछ भी लें या फिर किसी मॉल में जब आपसे लकी ड्रॉ कूपन भरवाया जाता है तो आप अपने बारे में सही-सही सूचनाएं ही देते हैं। इसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं, कि उसके बाद उन सूचनाओं का क्‍या हो सकता है। वो सूचनाएं कंपनी से लीक हो सकती हैं या फिर किसी बदमाश के हाथ लग सकती हैं। हम आपको बता दें, कि देश भरकी तमाम कंपनियों से कस्‍टमर डाटा आए दिन लीक होता रहता है।

लिहाजा ऐसे में आपकी सावधानी ही आपको बचा सकती है। आपके पास कभी भी, इस प्रकार का कोई भी फोन आए, तो सबसे पहले आप सुनिश्चित कर लें कि फोन करने वाला व्‍यक्ति सही है या नहीं। क्‍योंकि यहां तो समय से पता चल जाने से श्रीकांत साल्‍वे का पैसा डूबने से बच गया, लेकिन हर बार किसमत साथ नहीं देती है।

कुछ सावधानियां-
1. यदि किसी बैंक से फोन आए, तो अपना कस्‍टमर आईडी, जन्‍म तिथि और पासवर्ड कभी मत बताएं।
2. यदि किसी प्रकार का पेमेंट करना है, चेक पर उसी कंपनी का नाम भरें, जो आपको सर्विस प्रदान कर रही है।
3. किसी भी एजेंट को कैश पेमेंट कभी मत करें।
4. किसी भी फोन पर कोई आपके बारे में कितनी ही जानकारियां मुहैया न कराए, आप उस पर तबतक विश्‍वास न करें, जब तक सब कुछ सुनिश्चित न कर लें।
5. यदि कोई आपके बारे में सारी जानकारियां देने के बाद यह पूछे कि आप किस समय घर पर मिलते हैं, तो उसे कभी मत बताएं।
6. आपके बारे में सूचनाओं का इस्‍तेमाल कोई भी आपके परिवार वालों को बरगला सकता है।
7. किसी भी लकी ड्रॉ कूपन में नाम और नंबर से ज्‍यादा जानकारी देने से बचें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+