गुर्जरों ने रोकी ट्रेन, सरकार चुप, यात्री बेहाल

बयाना (राजस्थान)। सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहे गुर्जर समुदाय के आंदोलन के कारण दिल्ली-मुम्बई मार्ग पर रेलगाड़ियों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदेश का गुर्जर समाज एक बार फिर रेलवे टे्रक पर उतर आया है। गुर्जर मंगलवार को दूसरे दिन भी रेल पटरियों पर धरना दे रहे हैं। गुर्जरों के धरने के चलते मुंबई-दिल्ली रूट पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि कई के रूट में परिवर्तन किया गया है।

परिणामस्वरूप इस मार्ग से जाने वाली कुछ रेलगाड़ियों का मार्ग बदल दिया गया और कुछ को रद्द कर दिया गया। जिसके चलते आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक तो सर्दी की मार ऊपर से गुर्जरों का आंतक, बेचारे आम आदमी को परेशान कर दिया है।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हमने स्थिति की समीक्षा करने के बाद सुरक्षा कारणों से उस इलाके में रेल गाड़ियों का आवागमन रोक दिया है।" अधिकारी ने कहा कि इस आंदोलन का सबसे बुरा असर, दिल्ली-मुम्बई मार्ग पर पड़ा है। इस मार्ग की लगभग 22 रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। कुछ रेलगाड़ियों को रद्द भी कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि जयपुर-बयाना सेक्टर के बीच चलने वाली एक यात्री रेलगाड़ी को गंगापुर में रोक दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+