अनेक शरणार्थियों की डूबने से मौत

अनेक शरणार्थियों की डूबने से मौत
इस नाव दुर्घटना में अनेक लोगों की मौत हो गईऑस्ट्रेलिया में संभावित शरणार्थियों को ले जा रही एक नाव के डूबने से अनेक लोगों की मौत हो गई है.अपुष्ट ख़बरों के अनुसार नाव में लगभग 70 लोग सवार थे और इनमें से 40 को बचा लिया गया है.इनमें से अधिकांश लोग इराक़ और ईरान के नागरिक बताए जाते हैं. ये नाव ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस आइलैंड के पास चट्टानों से टकरा कर डूब गई.

एक प्रत्यक्षदर्शी से बीबीसी संवाददाता को बताया कि मॉनसून की तेज़ हवाओं के कारण बचावकर्मी इन लोगों तक नहीं पहुँच पाए और अनेक लोगों की मौत डूबने से हो गई.ग़ौरतलब है कि शरणार्थियों के मामले में विकसित देशों में से ऑस्ट्रेलिया सरकार की नीतियाँ सबसे कठोर हैं.इन प्रावधानों के तहत शरण माँगने वाले ऑस्ट्रेलिया तक पहुँचे भी तो उनकी नावें बीच में ही रोक दी जाती हैं.और उन्हें नारू और पापुआ न्यू गिनी जैसे द्वीपों में भेज दिया जाता है और वहीं उनके दावों के बारे में विचार किया जाता है.जो लोग ऑस्ट्रेलिया पहुँच भी जाते हैं उन्हें शरणार्थी केंद्रों पर रखा जाता है और फिर उसके बाद शरण से जुड़े उनके प्रार्थना पत्रों पर विचार किया जाता है.अधिकतर लोगों को महीनों वहाँ गुज़ारने पड़ते हैं जबकि कुछ को हिरासत में वर्षों तक रहना पड़ जाता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+