पाकिस्तानी सेना ने अतिरिक्त राशि की मांग की
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने सुरक्षा सम्बंधी जरूरते पूरी करने के लिए सरकार से 45 अरब रुपये (करीब 52.5 करोड़) की अतिरिक्त राशि आवंटित करने की मांग की है। वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख के नेतृत्व वाले प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार समूह की बैठक में इस मुद्दे पर हुई चर्चा में सेना को देश के मौजूदा खराब आर्थिक की चुनौतियों का हवाला दिया गया।
स्थानीय समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक सूत्रों ने कहा कि यह बैठक पाकिस्तानी सेना की अतिरिक्त राशि की मांग और ऊर्जा क्षेत्र के सुधारों में देरी के मुद्दे पर केंद्रित रही। इस मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए पिछले सप्ताह शेख ने सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी से मुलाकात की थी। समाचार पत्र ने यह खुलासा नहीं किया है कि सेना को किन कारणों से इस अतिरिक्त राशि की जरूरत है।
समाचार पत्र में बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्रालय 10 अरब डॉलर की अतिरिक्त राशि उपलब्ध करा सकता है। पाकिस्तान की सेना में कुल 4,80,000 सैनिक हैं जिनमें से 1,47,000 सैनिक देश की पश्चिमी सीमा पर और एक लाख सैनिक भारत के साथ जुड़ी सीमा पर तैनात हैं। 10,000 सैनिक संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में शामिल हैं और 16,000 प्रशिक्षण ले रहे हैं।
एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक सेना को रक्षा बजट का 46.83 प्रतिशत आवंटित हुआ है बाकी राशि वायु सेना और नौसेना पर खर्च की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications