कोसोवो: प्रधानमंत्री की पार्टी को बढ़त

मतदान के बाद हुए सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री हाशिम थाची की डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोसोवो के आगे होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं. ये सर्वेक्षण गनी बोबी नाम की एक स्वतंत्र संस्थान ने किए है.सर्वेक्षण के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी ने अब तक 31 फीसदी बहुमत हासिल किया है, जबकि उसकी पूर्व सहयोगी पार्टी डेमोक्रेटिक लीग ऑफ कोसोवो ने 25 फीसदी बहुमत हासिल कर लिया है.
केंद्रीय चुनाव आयोग ने कहा कि हांलांकि मतदान शांतिपूर्वक रहा लेकिन उत्तरी कोसोवो के कुछ इलाकों में सर्बियाई लोगों के विरोध प्रदर्शन की वजह से मतदान की प्रक्रिया को जल्दी में ही निपटाना पड़ा. ऐसी भी खबर है कि कुछ बंदूकधारियों ने सर्बियों को वोट न डालने की धमकी भी दी थी. उधर कोसोवो के समर्थकों ने इन चुनावों का स्वागत किया.
सर्बिया में 1990 के दशक में अल्बानियन और सर्ब समुदायों के बीच गृह युद्ध हुआ था जिसके बाद अभी तक वहाँ इन दोनों समुदायों के बीच संबंध सामान्य नहीं हैं. सर्बिया ने कोसोवो की आज़ादी को मान्यता नहीं दी है और ज़्यादातर सर्बों ने इन चुनावों का बहिष्कार किया है.भ्रष्टाचार और आर्थिक मुद्दे इन चुनावों पर छाए हुए हैं. दोबारा चुनाव लड़ रहे प्रधानमंत्री हाशिम थाची ने कहा है कि इन चुनावों के बाद कोसोवो यूरोप के और नज़दीक आएगा. यूरोपीय संघ का कहना है कि कोसोवो के संघ में प्रवेश के लिए ये चुनाव बहुत ही महत्तवपूर्ण है.












Click it and Unblock the Notifications