बीएसएफ जवान ने आग लगाकर जान दी

राकेश कुमार (40) ने नाकुड़ क्षेत्र के चंद्रिका खेड़ा गांव में रविवार देर शाम घर में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। घटना के वक्त परिजन घर से बाहर थे। जब तक ग्रामीण आग बुझाकर मौके पर पहुंचते जब तक राकेश की मौत हो चुकी थी।
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि किस कारण राकेश ने इतना बड़ा कदम उठाया।परिजनों और आस-पास के लोगों से पता चला कि पिछले कुछ समय से राकेश बीमार चल रहा था और इसी को लेकर मानसिक तनाव में था। घटना की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications