लखनऊ में बसपा नेता की हत्या

घटना लखनऊ के ग्रामीण इलाके स्थित माल कस्बे की है, जहां दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बसपा नेता सीताराम गुप्ता की हत्या कर दी। घटना के समय वह स्थानीय बाजार में खरीददारी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक गोलियां लगने के बाद गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। गुप्ता वैश्य भाईचारा कमेटी के माल ब्लाक के अध्यक्ष थे।
लखनऊ के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक प्रसाद ने संवाददाताओं को बताया कि गोलियां लगने के बाद हत्या किन लोगों ने किस मकसद से की यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि हत्यारों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications