दिल्ली में रेलवे अंडरपास ध्वस्त, 1 की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला इलाके में सोमवार को रेलवे का एक निर्माणाधीन अंडरपास के ध्वस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "नरेला में सोमवार दिन में करीब दो बजे निर्माणाधीन अंडरपास ध्वस्त हो गया।"
उन्होंने बताया कि इसके मलबे में तीन लोग दबे हुए थे। इनमें से दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि एक की मौत हो गई। घायलों को राजा हरीश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications