शिवराज हुए कामगारों पर मेहरबान

Shivraj Singh Chauhan
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार दिहाड़ी कामगारों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उनके बच्चों की शिक्षा के लिए कई योजनाएं शुरू करेगी। राजधानी भोपाल में कई निर्धारित जगहों पर श्रमिक काम की तलाश में बैठते हैं। इनमें से एक इतवारा है, जहां सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद पहुंचकर श्रमिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने श्रमिकों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए आवश्यक पहल करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कामगारों के बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करेगी। कक्षा पहली से 12वीं तक के गरीब छात्रों को नि:शुल्क किताबें और स्कूल ड्रेस मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक छात्र को 50 रुपये हर महीने छात्रवृत्ति दी जाएगी। स्नातक स्तर पर पढ़ाई करने पर अन्य सुविधाओं के साथ 400 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृति दी जाएगी।

चौहान ने कहा कि ठेके पर काम करने वाले श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का फायदा दिलाने के लिए उनका पंजीकरण किया जाएगा और परिचय पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन कामों को पूरा करने के लिए लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को प्रसव के बाद डेढ़ महीने की मजदूरी बगैर काम के दी जाएगी। साथ ही उनके पतियों को भी 15 दिन की मजदूरी दी जाएगी।

मजदूरों की समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हादसे की चपेट में आने वाले श्रमिकों के परिजनों को 75 हजार और विकलांग की स्थिति में 37 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+