संसद की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित
नई दिल्ली। 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग पर अड़े विपक्ष के हंगामे के चलते सोमवार को 17वें दिन भी लोकसभा में प्रश्नकाल नहीं हो पाया और सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक फिर मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।राज्यसभा के एक वर्तमान सदस्य के निधन के कारण सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
लोकसभा में सोमवार को सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्षी सांसदों ने जेपीसी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की स्थिति को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे जैसे ही शुरू हुई विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही को मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को शुरू होते ही सभापति हामिद अंसारी ने जनता दल (युनाइटेड) के सांसद एम. राजशेखर रेड्डी के निधन के लिए शोक संदेश पढ़ा। दिल का दौरा पड़ने से रेड्डी का रविवार रात को निधन हो गया था। इसके बाद अंसारी ने सदन की कार्यवाही को मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications