दिल्ली में सुबह ठंड और कोहरे का असर
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार सुबह ठंडक रही और कोहरा भी छाया रहा। यहां का तापमान औसत से नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस समय के औसत तापमान से एक डिग्री कम था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ था लेकिन पूरे दिन आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया।"
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक दिन के तापमान के स्थिर बने रहने की संभावना है। अधिकतम आद्र्रता 95 फीसदी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications