पटना में स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 बच्चे घायल
पटना। पटना के बेउर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक निजी विद्यालय की बस के पलट जाने से 15 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गये। इनमें तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार प्लाजमा निजी स्कूल की बस सुबह बच्चों को लकर विद्यालय जा रही थी कि ब्रह्मपुर क्षेत्र के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। पुलिस के अनुसार इस बस में 50 से ज्यादा बच्चे सवार थे। इस घटना में 15 बच्चे घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि घायल बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उनमें से तीन बच्चों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications