झारखण्ड में दूसरे चरण के तहत मतदान शुरू

रांची। झारखण्ड में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान सोमवार सुबह शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मौके पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण के तहत मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। नक्सलियों द्वारा पंचायत चुनाव का बहिष्कार किए जाने के बावजूद सुबह से ही मतदान केंद्रो पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

अधिकारी के मुताबिक शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए अर्धसैनिक और राज्य पुलिस की 700 से अधिक कम्पनियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर तीन हेलीकॉप्टरों को भी निगरानी में लगाया गया है।उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण के तहत 23 जिलों में 71 प्रखण्डों के 1,292 पंचायतों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कुल 47,406 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 4,292,969 मतदाता करेंगे।
राज्य में पंचायत चुनाव को पांच चरणों में संपन्न कराया जाएगा। पहले चरण का मतदान 27 नवम्बर को हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+